गोर्खाली सुधार सभा करेगी गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों में हर्ष की लहर
हरिद्वार, 13 अप्रैल। सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का को गोर्खाली सुधार सभा द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। 17 अप्रैल को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा कमल खड़का को सम्मानित किया जाएगा। गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महासचिव गोपाल क्षेत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री ने बताया कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से कमल खड़का सामाजिक सेवा में निरंतर योगदान कर रहे हैं।

ट्रस्ट के माध्यम से कमल खड़का गरीब कन्याओं के विवाह, निर्धन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए मदद, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय लोगों की मदद कर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। उनकी सामाजिक सेवाओं से अन्य संस्थाओं व लोगों को भी प्रेरणा रही है। समाज सेवा में कमल खड़का की अहम भूमिका को देखते हुए गोर्खाली सुधार सभा ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

गोर्खाली सुधार सभा द्वारा कमल खड़का को सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाजसेवी लक्ष्मण ओझा व लोकनाथ सुवेदी ने कहा कि कमल खड़का समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कमल खड़का द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो से हरिद्वार का गौरव बढ़ा है।