सिलेंडर में आग लगने से दो झुलसे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 अक्टूबर। सीतापुर, गणेश विहार कालोनी, गली नं चार में अनिल अग्रवाल के सिलेंडर से गैस रिसाव से दो बच्चे झुलस गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए भूमानंद हास्पिटल भेजा गया। क्षेत्र के लोगो द्वारा आग लगने सूचना प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को दी गई। उनके द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को मौके पर रवाना किया गया

ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस एंव स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडर मे लग रही आग पर काबू पाया। घर में सिलेंडर में आग लगने की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सलेंडर मे आग लगने का कारण सिलेंडर बदलने के दौरान सिलेंडर की पिन निकल गई जिससे पूरे घर में आग फैल गई।

आग लगने से अनिकेत पुत्र अनिल अग्रवाल संकेत एंव गीता पत्नी अजय, आंशिक रूप से आग से झुलस गए जिन्हें उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा गैस सिलेंडर को सुरक्षा की दृष्टि से घर से बाहर निकाल दिया गया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस कर्मी दिनेश कुमार, महेंद्र तोमर घटना स्थल पर मौजूद रहें।