विडियो:-श्यामपुर क्षेत्र में मिला युवक का अधजला शव

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 नवम्बर। थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस को दिशा निर्देश दिए। शव की पहचान गोपाल पुत्र हरिशंकर निवासी संभल यूपी के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दे दिए गए हैं। घटना में जो भी लोग शामिल हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।