भाजपा मण्डल अध्यक्ष भोला शर्मा ने पेश की मिसाल ,,, हंसी के पुत्र को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गिफ्ट किया स्मार्टफोन 

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 16 नवंबर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व समाजसेवी भोला शर्मा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पिछले दिनो सुर्खियों में आयी अल्मोड़ा यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हंसिका के बेटे को पढ़ाई में मदद के लिए स्मार्टफोन गिफ्ट किया है। हंसिका सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले अपने बेटे परीक्षित कुमार कान्हा की आॅनलाईन पढ़ाई के लिए मोबाईल खरीदने भोला शर्मा की दुकान पर पहुंची थी।

मोबाइल पसंद आने पर हंसिका ने भोला शर्मा से कहा कि वे किस्तों के जरिए मोबाईल के दाम चुका देंगे। बच्चों के प्रति भावुक रहने वाले भोला शर्मा ने पैसे लेने से मना करते हुए एक मोबाइल फोन दीवाली गिफ्ट के तौर पर उनके बेटे को देने लगे। पहले तो हंसिका ने मना किया। लेकिन भोला शर्मा के आग्रह को देखते हुए वे मान गयी।
बच्चों से खास लगाव रखने वाले तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भोला शर्मा की धर्मनगरी में एक अलग ही पहचान है। समाज के प्रति उनके सेवाभाव को देखते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उन्हें भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। भोला शर्मा जरूरतमंद बच्चों की हमेशा मदद करते हैं। पढ़ाई कर रहे जरूरतमंद बच्चों का काॅपी, किताब, लेखन सामग्री, जूते आदि समय समय पर वितरित करते रहते हैं। कोरोना के चलते किए गए लाॅकडाउन में एसपीओ के तौर उनकी सेवाओं के लिए उन्हें कोरोना वाॅरियर्स के तौर सम्मानित किया गया था।