तनवीर
हरिद्वार, 11 मई। डा.हरिराम आर्य इंटर कालेज मैदान पर हरिद्वार गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी के संयोजन में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एकेडमी के सहयोग से आयोजित की गयी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंकुर सैनी एवं डा.हरिराम आर्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रोजलॉयंस स्पोर्टस एकेडमी ने प्रथम व सूर्या क्लब रायसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में गुरूप्रस्थ एकेडमी ने प्रथम व रोजलॉयंस एकेडमी बादशाहपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा एवं अंकुर सैनी ने विजेता टीमों को ट्राफी और पुरूस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता संपन्न कराने में राधिका कुशवाहा, प्रवीण तोमर, गुलाब सिंह, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी एवं विद्यालय परिवार ने सहयोग दिया। इस अवसर पर हिमांशु बहुगुणा, जगदीप असवाल, हरद्वारी लाल, विशाल प्रधान, विवेक जागरिया, यश शर्मा आदि मौजूद रहे।


