तनवीर
हरिद्वार, 11 मई। रचना शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी की आर्यनगर ब्लॉक की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रचना शर्मा का स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। लेकिन भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन बिल के साथ जोड़ कर महिलाओं के साथ धोखा किया।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। जिससे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाएं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं।
अनिल भास्कर और वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि धामी सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है और हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता धामी सरकार से नाकामियों का बदला लेने का काम करेगी। पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि रचना शर्मा को आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने से साफ है कि कांग्रेस महिलाओं के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय, अंजू द्विवेदी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, नलिनी दीक्षित, पार्षद प्रत्याशी तनिशा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, बिंदु शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुमन अग्रवाल, ग्रेस कश्यप, ममता सिंह, वंदना तनेजा, मधु शर्मा, शाहजहां, उज्जवल वालिया, बृजमोहन बड़थ्वाल, धनीराम शर्मा, हिमांशु राजपूत, कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, कैलाश प्रधान, सतीश दूबे, दिनेश पुण्डीर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एडवोकेट विवेक जागरिया, शुभम जागरिया, यश शर्मा, अमित गुप्ता, आशू श्रीवास्तव, ऋषभ वशिष्ठ, करन सिंह राणा, वंश नैय्यर, अनिल नैय्यर, सन्नी कुमार, पूर्व अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, दीपांशु आदि उपस्थित रहे।


