कनखल पुलिस ने दबोचे पिल्ला गैंग के तीन मास्टरमाइंड

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 10 मई। कनखल कोतवाली पुलिस ने पिल्ला गैंग के 3 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। कनखल निवासी प्रणव शर्मा ने 4 मई को आरोपियों के खिलाफ जगजीतपुर स्थित रॉयल हट में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप कनखल, आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर नगीना जिला बिजनौर उ.प्र. व हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत नूरपुर जिला बिजनौर उ.प्र. को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग को नशा, पैसा व हथियारों का सपोर्ट कर वारदातों को अंजाम दिलवाते थे।
पिल्ला गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

भूपतवाला से लेकर ज्वालापुर, कनखल, पथरी, लक्सर तक फैले गैंग के जाल को पुलिस ध्वस्त करने में जुटी गयी है। अब तक गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा बताए गए गैंग के अन्य सदस्यों को भी चिन्हित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के साथ पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही करने की तैयारी भी कर रही है। पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह रावत, एसआई सुधांशु कौशिक, एसआई धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, उमेद सिंह, रघुवीर रावत शामिल रहे।

Leave a Reply