तनवीर
हरिद्वार। मदर्स डे के अवसर पर रानीपुर मोड़ स्थित बीसी ज्वेल्स लॉन्ज ज्वैलरी शोरूम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शोरूम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों और शहरवासियों को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान शोरूम के स्वामी एवं प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर सन्नी मल्होत्रा को हाल ही में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल लेगेसी अवार्ड समारोह में मिले “द बेस्ट पीस ऑफ ज्वैलरी डिजाइनर ऑफ इंडिया” सम्मान के लिए भी बधाई दी गई।
“मां से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं” – मदन कौशिक
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि दुनिया में मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है। माता-पिता धरती पर ईश्वर का स्वरूप हैं और उनका सम्मान हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीसी ज्वेल्स लॉन्ज हरिद्वार का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद संस्थान है, जिसने अपनी गुणवत्ता और अनोखे डिजाइनों से शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यहां तैयार की जाने वाली विशेष ज्वैलरी ग्राहकों की पसंद बन रही है।
मदर्स डे के लिए तैयार की गई खास थीम ज्वैलरी
शोरूम के स्वामी सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि मदर्स डे को ध्यान में रखते हुए विशेष थीम आधारित ज्वैलरी तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि नवजात शिशु की सुखाई गई नाभि (Umbilical Cord) को सुरक्षित संरक्षित कर भावनात्मक और यादगार ज्वैलरी डिजाइन की जा रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के माता-पिता अपने जीवन के खास पलों और भावनात्मक यादों को संजोने के लिए इस तरह की यूनिक ज्वैलरी बनवा रहे हैं।
मां-बच्चे के रिश्ते को समर्पित खास डिजाइन
शोरूम संचालिका नैंसी मल्होत्रा ने कहा कि मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां और बच्चे के अटूट रिश्ते को सम्मान देने का अवसर है। इसी भावना के साथ ग्राहकों के लिए भावनात्मक जुड़ाव वाली विशेष ज्वैलरी डिजाइन की गई है।
उन्होंने कहा कि बीसी ज्वेल्स लॉन्ज हमेशा ग्राहकों की भावनाओं और पसंद के अनुरूप नए प्रयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।


