तनवीर
हरिद्वार, 11 मई। स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते। आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि 10 मई को ऋषिेकेश में आयोजित स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, रूद्रपुर आदि जिलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। चैंपियनशिप में आशिहारा के 6 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिनमें अद्विक आदित्य प्रकाश, अर्ना गुप्ता, समृद्धि चौहान, समृद्धि शर्मा ने गोल्ड और लक्ष्य वर्धन तथा अविका शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया। अमित कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशिहारा के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही खिलाड़ी महान बनता है। सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें।


