हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन ने गरीबों को बांटा भोजन

Haridwar News
Spread the love

नौशाद खान

लाॅकडाउन की सफलता निरंतर सेवा पर ही निर्भर-प्रभात कुमार

हरिद्वार, 16 अप्रैल। हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार लाॅकडाउन में गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों व फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों को भोजन वितरित किया जा रहा है। अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग भरपेट भोजन कर रहे हैं। लाॅकडाउन के कारण गरीब परिवारों के समक्ष अनेकों प्रकार की दिक्कतें उत्पन्न हो गयी हैं। फैक्ट्रियों में श्रमिक बड़ी संख्या में काम करते हैं। लेकिन लाॅकडाउन के चलते श्रमिक अपनी रोजी रोटी नहीं कमा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धन श्रमिकों की मदद के लिए भोजन वितरित किया जा रहा है। हजारों परिवार भोजन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। अपने घरों में रहें।

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार भी गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रभात कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महामंत्री विनीत धीमान ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के इंद्राबस्ती, शिव बस्ती, लोधा मण्डी आदि में रह रहे परिवारों को भोजन दिया जा रहा है। निस्वार्थ सेवाभाव से अपने कार्यो को अंजाम देना चाहिए। दिनेश पाण्डे व चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि एसोसिएशन की और से भोजन वितरित का कार्य किया जाना प्रशंसनीय है। बड़ी संख्या में निर्धन परिवार भरपेट भोजन खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों के भी कई परिवार फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं।

लाॅकडाउन के कारण वह अपने कामों पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में भोजन प्रदान करना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का सबब बनेगा। निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। समाजसेवी नौशाद खान व ज्ञानप्रकाश पाण्डे ने कहा कि निर्धन परिवारों को सहायता पहुंचाना पुण्य का कार्य है। लाॅकडाउन का पालन तभी हो सकता है जब लोग अपने घरों में रहें। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। सहयोग करने वालों में सुखदेव सिंह, सुरेश, मनोरंजन, सुबुद्धि, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *