6 माह के बिजली पानी के बिल, स्कूल फीस के साथ सभी टैक्स माफ करे राज्य सरकार – सुनील सेठी

Education
Spread the love

कमल खड़का

 हरिद्वार, 1 जून। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के आह्वावन पर महानगर के पदाधिकारियों ने 6 माह के बिजली पानी के बिल, स्कूलों की फीस और इस वित्तीय वर्ष में आयकर, सेल्स, जीएसटी आदि टैक्स माफ करने की मांग को लेकर अभियान की शुरूआत की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील सेठी ने बताया कि महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने साथियांे के सहयोग से उत्तराखण्ड सरकार तक इस मांग को पत्र, ईमेल के माध्यम से भेजने का कार्य करेंगे। आर्थिक रूप से संकट का सामना कर रहे लोग बिजली पानी के बिलों को भरने ओर टैक्स जमा करने असमर्थ हैं।

स्कूल नही खुलने पर भी निजी स्कूलों द्वारा मांगी जा रही है। सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को छोड़कर व्यापारी वर्ग तथा आम जनमानस बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। फैक्ट्रियो में कार्यरत कर्मचारी हो या प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग पारिवार का खर्च तक नहीं चला पा रहे हैं। ऐसे में बिजली पानी के बिल, स्कूल फीस तथा टैक्स माफ कर सरकार को जनता को कुछ राहत प्रदान कर सकती है।

इसके लिए लगातार मांग उठाई जाएगी। सुनील सेठी ने बताया कि उक्त मांगों को लेकर पूर्व में भी सरकार को पत्र भेज गए थे। इससे अब अभियान के रूप में पुनः शुरू किया जा रहा है। ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, ऋषिकुल व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपक पांडेय, शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, नई बस्ती भीमगोडा अध्यक्ष पंकज ममगाई, हिल बाईपास व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल, जिला उपाध्यक्ष तरुण व्यास, ज्वालापुर महामंत्री संजय मेहता, जिला मंत्री पंकज माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप मेहता, जिला मंत्री योगेश अरोड़ा, जिला मंत्री मनोज कुमार आदित्य, राहुल चैहान, महामंत्री दीपक मेहता, प्रीतम सिंह, भूदेव शर्मा, राजेश शर्मा, सोनू सुखीजा, पंकज सुखीजा, शलभ गुप्ता, हेमंत सुखीजा, रमन सिंह, धर्मपाल प्रजापति, मनीष धीमान, रविन्द्र चैहान ने अभियान से जुड़कर शुरूआत की है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *