होली सौंदर्य व मैत्री का त्योहार-पालीवाल

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 6 मार्च। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी जनपद हरिद्वार के ब्लॉक मायापुर के अध्यक्ष रवि कश्यप के संयोजन में चावल भवन सुखी नदी भूपतवाला हरिद्वार में होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से फूलों के साथ व लोक गीतों की धुन पर मनाया गया। होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल, मेयर अनीता शर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.संजय पालीवाल ने कहा कि यह त्यौहार सदियों से सनातन धर्म के मानने वाले अनुयायियों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष में मनाया जाता है।

हमें इस पर्व को फूलों की खुशबू की तरह महकते हुए मनाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा जिस प्रकार बुराइयों की प्रतीक होली का का दहन किया गया था। उसी प्रकार हमें संप्रदायिकता का दहन कर आपसी भाईचारे का संदेश देना होगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा के हमें अपनी हिंदुस्तानी तहजीब को बरकरार रखते हुए देसी रंगों के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए।

पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व पूर्व पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे व प्रेम के प्रतीक होली पर्व के माध्यम से समरसता का वातावरण बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में विघटन पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा हरिद्वार उत्तराखंड की आध्यात्मिक राजधानी है। धर्मनगरी हरिद्वार संत बहुमूल्य क्षेत्र है। यहां हमेशा वेदों का संचार होता रहता है। होली के पर्व को भाईचारे का संदेश देकर रंगो से व फूलों की खुशबू से सराबोर करना है।

इस अवसर पर यशवंत सैनी, शैलेंद्र एडवोकेट, कैलाशचंद, राजवीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा, शिवकुमार कश्यप, राजेंद्र जैन, राजेंद्र कश्यप, अजय अरोड़ा, विमला पाण्डे, सविता सिंह, नितिन तेश्वर, हन्नी अग्रवाल, एकलव्य, संतोष पाण्डे, बलराम गिरी कड़क, आशीष भारद्वाज, विशाल राठौर, शुभम अग्रवाल, राकेश भदौरिया, अनिल शर्मा, डैनी कुमार, रविदास, भगत सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *