केंद्र में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली, तीस लाख पदों पर भर्ती के वादे दोहराए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही केंद्र सरकार-करन माहरा

कांग्रेस ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार, 10 मार्च। रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी की और से ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। जनता से तमाम वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पायी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाली पहलवान बेटी को कुश्ती छोड़नी पड़ गयी। लेकिन भाजपा ने अपने सांसद को नहीं हटाया। मणिपुर की घटना हो या उत्तराखंड का अंकिता हत्या कांड भाजपा की झूठे वादों के पोल खोल रहे है।

कालाधन वापस लाने, 15 लाख रूपए खाते में डालने जैसा कोई भी वादा केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आयी आज वहां पुरानी पेंशन कर्मचारियों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। तीस लाख खाली पदों पर भर्तीयां की जाएंगी। नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। ग्रेज्युएट और डिप्लोमा धारियों के खाते में एक लाख रूपए दिए जाएंगे। गरीब नौजवानों किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा।
करन माहरा ने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सरकार में आयी भाजपा के राज में बेराजगारी चरम पर है। करन माहरा ने कहा कि गरीब को शिक्षा का अधिकार दिलाने का कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। मनेरगा और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सूचना का अधिकार भी कांग्रेस की देन है। भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल है यह कि आज अस्पताल में चिकित्सक नहीं, दवा नहीं, स्कूलों में शिक्षक नहीं है।

ऐसे में गरीब आदमी कैसे अपना जीवन यापन करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस को पांचों लोकसभा सीट जीताना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के मुददे, किसानों की समस्या, अंकिता हत्या कांड, राज्य में महिला अपराध बढ़ने जैसे मुददों को लेकर लोगों के बीच जायेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चैहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुददीन, कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चैधरी, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, राजबीर चैहान, किरण पाल वाल्मीकि, पूनम भगत, वरुण बालियान, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, नईम कुरैशी, मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, शहर अध्यक्ष लता जोशी, सोम त्यागी, समर्थ अग्रवाल, महेश प्रताप, अंकित चैहान, इसरार अहमद, शुभम जोशी, अरुण राघव, तरुण व्यास, दीपक पांडेय आदि ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *