इंटरनेशनल लेवल की होगी प्रतियोगिताएं,जल्द होगा मैदान तैयार,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

वीसी अंशुल सिंह ने लिया स्टेडियम के निर्माण कार्यों का जायजा

हरिद्वार में भी आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो सकेंगे। यहां के मौजूदा भल्ला स्टेडियम की क्षमता बढ़ाकर इसे इंटरनेशनल मानकों के तहत विकसित किया जा रहा है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है। योजना के पहले चरण में मैदान और पिच को तैयार किया जा रहा है और उसके बाद 40 से 50 हजार की ऑडियंस के बैठने के लिए स्थान बनाए जाएंगे।

निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल का प्रशिक्षण मिल सके। इसके साथ ही हरिद्वार में बड़े मैच हो सके इस उद्देश्य से स्टेडियम का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम को 15 मार्च तक तैयार कर पाएंगे।जिससे आने वाले समय में स्टेडियम का फायदा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को मिल सकेगा।