जनता की परेशानी के प्रति गंभीर नहीं अधिकारी-पंडित अधीर कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 2 जनवरी। समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक ने चंद्राचार्य चौक पर चल रहे निर्माण कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे लोगों को हो रही परेशानी के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि चंद्राचार्य चौक शहर का सबसे व्यस्तम इलाका है। इतने व्यस्तम इलाके में भी निर्माण कार्यो को बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। जो कि सरकार व प्रशासन की लापरवाही का प्रदर्शित करता है। कहा कि चंद्राचार्य चौक के आसपास कई माॅल व काम्पलेक्स स्थित हैं।

जहां बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए आते हैं। जिला मुख्यालय रोशनाबाद व भेल जाने के लिए भी चंद्राचार्य चैक से ही होकर जाना पड़ता है। चैक पर दिन भर हजारों लोगों व वाहनों की आवाजाही होती है। चैक पर पुलिस पिकेट के समीप बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कार्य इतनी धीमी गति से किया जा रहा है कि महीनों बीतने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है।

पुलिस पिकेट समीप खोदे गए गड्ढे की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की कमी के कारण कई तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। सड़कें निर्माण करने में सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। कुंभ नजदीक है लेकिन कार्य अब तक आधे अधूरे हैं।

भाजपा जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं के निराकरण में कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। कुंभ निधि से किए जा रहे निर्माण कार्यो में अनियमितताओं की जांच राज्य के आला अधिकारियों को करनी चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्माण कार्यो का अवश्य संज्ञान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *