जटाशंकर श्रीवास्तव बने संगम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 मई। संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.राजेश कुमार ने समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे वरिष्ठ समाजसेवी जटाशंकर श्रीवास्तव को ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, राज तिवारी को सचिव, रमेश पांडे को कोषाध्यक्ष, सुधांशु शेखर को प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा कमलेश सिंह, वरूण शुक्ला, उपेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर मिश्रा को संरक्षक तथा रवि श्रीवास्तव, सौरव प्रजापति व पदम राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पदाधिकारी पद के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को गतिशील बनाएं और ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से समाज के जरूरतमंदों की सेवा करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।