जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विशाल गोस्वामी का व्यापारियों ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 22 अक्टूबर। व्यापारी नेता आदित्य झा के संयोजन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला युवा इकाई के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विशाल गोस्वामी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विशाल गोस्वामी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गोस्वामी की नियुक्ति से युवा व्यापार मंडल को एक नई ऊर्जा मिलेगी व व्यापारी हितों की लड़ाई अब मजबूती से लड़ी जाएगी।

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि युवा बढ़-चढ़कर व्यापार मंडल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मजबूत साथी के रूप में विशाल गोस्वामी का सहयोग व साथ व्यापारियों का मिलेगा। व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी व युवा व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज ने कहा कि विशाल गोस्वामी सदैव व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ते आए हैं। व्यापार मंडल में विशाल गोस्वामी की नियुक्ति से एक सशक्त नौजवान को जिम्मेदारी मिली है। गोस्वामी निरंतर व्यापारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।

स्वागत करने वालो में युवा शहर महामंत्री विक्की आडवाणी, मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेन्द्र झा, मोती बाजार के कोषाध्यक्ष राजेश खुराना, भाजपा युवा नेता दीपांशु विद्यार्थी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संयोजक आदित्य गौड़, गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के संरक्षक राहुल शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष गगन नामदेव, गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सागर सकसेना, राजेश गौड़, ऋषभ गोयल, विनय सिंघल, राजेश अग्रवाल, तन्नू यादव, रजत जैन, सौरव मिश्रा, सुनील त्यागी, अतुल चैहान, विनीत, कमल राजपूत, भगत, सुभाष, देबू मोनू, विनीत त्यागी, राहुल, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *