जिले के तहसील क्षेत्रों में जरूरतमंदों को किया जाएगा वितरण

Haridwar News Social
Spread the love

अमरीश

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने प्रशासन को सौपी दो हजार राशन किट

हरिद्वार, 23 अप्रैल। लाॅकडाउन में कठिनाईयों का सामना कर रहे गरीब मजदूरों की सेवा में जुटे मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने अपर मेला अधिकारी के हरवीर सिंह के माध्यम से हरिद्वार, लकसर, भगवानपुर तथा रूड़की तहसीलों के जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए दो हजार राशन किट रवाना की। प्रत्येक किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल, मसाले आदि उपलब्ध कराए गए हैं। चरण पादुका मंदिर से राशन किट रवाना करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में प्रशासन के माध्यम से राशन किट जरूरतमंदों को वितरित की जाएंगी। लाॅकडाउन के चलते गरीब मजदूर वर्ग को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करना सभी का फर्ज है।

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस संकट काल में सभी को सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन में संत समाज निस्वार्थ सेवा भाव से जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सेवा के इस कार्य में निरंजनी अखाड़ा तथा मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को उपलब्ध करायी गयी राशन किट का सभी तहसील क्षेत्रों में वितरण कराया जाएगा।

गरीब जरूरमंदों की मदद करने से ही लाॅकडाउन की अवधि को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सकता है। इस संकट काल में निरंजनी अखाड़ा व मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरी, मां मंशादेवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, स्वामी राजपुरी, स्वामी मधुर वन, स्वामी धनंजय गिरी, टीना व प्रतीक सुरी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *