कर्मयोगी कल्याणकारी समिति ने फूंका मुख्य नगर अधिकारी का पुतला

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 12 दिसम्बर। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों लेकर हरकी पैड़ी पर चल रहा कर्मयोगी कल्याणकारी समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मिीकि का आमरण अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। नगर निगम प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों की मांगों के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते हुए रविवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य नगर अधिकारी का पुतला फंूका।

इस दौरान सुशील कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन बना हुआ है। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों लेकर कर्मयोगी कल्याणकारी समिति पिछले 27 दिन से आंदोलन कर रही है। वे स्वयं पिछले 23 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। नगर निगम के अधिकारियों के रवैये को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेेगा। अब जब तक गरीब बेरोजगार सफाई कर्मचारियों को उनका रोजगार वापस नहीं मिलता तब तक वे ना कोई उपचार लेंगे और न ही भूख हड़ताल समाप्त करेंगे।

पुतला फूंकने वालो में रीता, रीना, बबीता, कमला, सावित्री, मंजू, राधा, सरोज, माया, मीना, गीता, त्रिशला, कुसुम, पिंकी, बाला, राजकुमारी, मेसा,े माया, सपना, सुधा, पुष्पा, मधु, सुमन, सावित्री, ममतेश, दीपक, पिंटू, कन्हैया चंचल, मोनू, सनी, अरुण आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *