कांग्रेस की रीति-नीतियों को घर-घर तक पहुंचायेगे : कार्तिक कुमार
हरिद्वार, 29 जनवरी। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस का कमेटी का विस्तार करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं को प्रदेश संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी दी। हरिद्वार के कार्तिक कुमार चेयरमैन को प्रदेश कार्यकारिणी में संगठन सचिव मनोनीत किये जाने पर उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने उनके कार्यालय जगजीतपुर कार्यालय पर पहुचकर बधाई दी।
नवनियुक्त संगठन सचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन सच्ची निष्ठा से किया जायेगा। कांग्रेस की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है।
गृहणियां खाद्य पदार्थों व रसोई गैस में बढ़ोत्तरी के चलते त्रस्त हो रही है। कार्तिक कुमार ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। निजी क्षेत्रों से श्रमिकों को निकाला जा रहा है। जनता की उम्मीदों पर भाजपा सरकार खरी नहीं उतर रही है। जगजीतपुर क्षेत्र में कांग्रेस की रीति-नीतियों को घर-घर पहुंचाया जायेगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मिल-जुलकर कार्य किया जायेगा।
सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि कार्तिक कुमार चेयरमैन गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद में सदैव अपना योगदान देते हैं। कोरोना काल में भी कार्तिक कुमार चेयरमैन द्वारा जरूरतमंदों की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा गया। उन्हांेने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से ही पहचान बनती है। कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्त्ताआंे ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
हर्ष जताने वालों में मुख्य रूप से सुनील दत्त शर्मा, मुजम्मिल, राहुल, सुमित कुमार, विवेक, अजीम, जिसान, शुभम, दीपक, जाहिद आदि समेत कार्यकर्त्ता शामिल रहे।