सेवा कार्यो में निर्णायक भूमिका निभा रहा संत समाज-श्रीमहंत विनोद गिरी

Dharm
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 4 मई। बाबा अमीर गिरी धाम के परमाध्यक्ष व जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने बाबा अमीर गिरी घाट पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले दण्डी स्वामियों व निराश्रित फककड़ बाबाओं को राशन वितरित किया। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाॅकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते प्रत्येक व्यक्ति संकट में घिरा है। दूसरों की मदद पर निर्भर रहने वाले दण्डी स्वामियों व निराश्रित फक्कड़ बाबाओं को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बाबा अमीर गिरी घाट पर सैकड़ों दण्डी स्वामी व निराश्रित फक्कड़ बाबा झुग्गीयों में जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में उनके सामने भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। उनकी मदद करते हुए सभी दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले, चीनी, चाय पत्ती आदि उपलब्ध कराए गए हैं। निराश्रितों की मदद को लेकर संत महापुरूषों की धर्मनगरी में निर्णायक भूमिका बनी हुई है। लगातार केंद्र व राज्य सरकारों को भी संत महापुरूष राहत राशि से मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि लाॅकडाउन की सफलता सहयोग पर ही निर्भर करती है। लोग अपने घरों में रहें। इसके लिए निराश्रितों की आवश्यकताओं का पूरा किया जाना चाहिए। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जनजागरूकता भी लगातार फैलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन बेसहाराओं को राहत देने के उद्देश्य से ही बाबा अमीर गिरी घाट पर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज के सानिध्य में सैकड़ों संतों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी है। जबकि जरूरतमंद लगातार आश्रम अखाड़ों से भी संपर्क अपनी आवश्यकताओं का पूरा कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *