कार्यकत्र्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता: मदन कौशिक

Politics
Spread the love

राहत अंसारी
रोड़ शो के दौरान कार्यकत्र्ताओं ने आतिशबाजी कर, अबीर-गुलाल उड़ाकर व पुष्पवर्षा कर किया प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हरिद्वार, 18 मार्च। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के पश्चात प्रथम बार तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सूखी नदी पर भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में उमड़े कार्यकत्र्ताओं के सैलाब ने राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, डा.विनोद आर्य, जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, मुकेश कौशिक, विकास तिवारी, अनिरूद्ध भाटी, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आतिशबाजी, अबीर-गुलाल उड़ाकर तथा पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता आधारित दल है। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत के बल पर ही पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है।

कार्यकत्र्ताआंे का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकत्र्ताओं में उत्साह की लहर है। उनके नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। राज्यमंत्री डा.विनोद आर्य व ठाकुर सुशील चैहान ने कहा कि भाजपा में सदैव निष्ठावान कार्यकत्र्ताओं को सम्मान मिलता है। पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व संगठन के प्रति समर्पण के बल पर ही आज मदन कौशिक प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से हरिद्वार का प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के चुनाव में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का रोड शो सूखी नदी से प्रारम्भ होकर खड़खड़ी, भीमगोडा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, ललतारौ पुल, शिवमूर्ति, कनखल, सिंहद्वार, आर्यनगर, चन्द्राचार्य चौक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चैक पर समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान सैकड़ों स्थानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिरूद्ध भाटी, अनिल वशिष्ठ, श्रुति खेवड़िया, विनित जौली, विकास कुमार विक्की, ललित रावत, राजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल गुड्डू, शुभम मैंदोला, नितिन शर्मा माणा, एकता गुप्ता, रेनू अरोड़ा, मोनिका सैनी, पिंकी चैधरी, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, नागेन्द्र राणा, मनोज प्रालिया, कमल बृजवासी, अनिल पुरी, बृजेश चैधरी, हारून खान, शक्ति त्यागी, करण मल्होत्रा, अनिल कुमार ‘कुमार’, प्रमोद पांधी, सुशील चैहान, निशा नौडियाल, मयंक गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, संगीत मदान, विक्की अडवाणी, आदित्य झा, युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी, भाजयुमो वार्ड अध्यक्ष भारत नन्दा, दीपक चैहान, अभिषेक शर्मा, नीरज पाल, ललित सचदेवा, नीरज शर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, देवेन्द्र गिरि, विनय निगम, शिवम ठाकुर, उमेश शर्मा, राम राजपूत, श्याम, अंकुश भाटिया, अश्विनी तिवारी, अश्विनी शास्त्री, विवेक शर्मा, आयुष सती, मोनिका धीमान, भगवती कश्यप, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, शेर सिंह, सोनी शर्मा, शीला त्रिपाठी, अमित गुप्ता, सुनील सैनी, अनुज सिंघल, दिनेश शर्मा, दीपा पाठक, सुषमा ठाकुर, नीलम गोस्वामी, दिव्या रिक्खी, अंजू, अंकिता मल्होत्रा, उर्मिला भसीन, सुखेन्द्र तोमर, गंगाराम पाल, जनेश्वर त्यागी, विनोद गिरि, राजेश सुखीजा, बंटी, सोनू पंडित, रूपेश शर्मा, प्रमोद पाल, सुरेन्द्र ठाकुर, आदर्श पाण्डेय, जीत सिंह, सचिन डबराल, विजय गुजराती, लोकेश चैटाला, विमल शर्मा, बीना काम्बोज, महेन्द्र सैनी, विनय त्रिवाल, शिखर पालीवाल, मिंटू पंजवानी, रवि सागर, मुकेश भबर, दीपांशु चंचल, गायत्री देवी, लक्ष्मी, रेखा, सुषमा ढींगरा, सुमन ढींगरा, अनिता कश्यप, दुर्गेश नंदिनी, विशाल डबराल, लोकेश, संजय सांवरा, रोहित जाटव, फूल सिंह, प्रतीक शर्मा, अशोक, मटरू, हंसराज आहूजा, आशु आहूजा, अनिल प्रजापति, नाथीराम प्रजापति, सोनू हर्ष, नीरज बाग्ड़ी, गगन यादव, चीकू, रमेश फौजी, राजाराम चंचल, विजय कश्यप, अमित जैन, प्रहलाद सिंह समेत सैकड़ांे भाजपा कार्यकत्र्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *