कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया औछी राजनीति करने का आरोप

Politics
Spread the love

अमरीश

अशोक शर्मा पर दर्ज मुकद्मे का तत्काल वापस लिया जाए-राव फरमान

हरिद्वार, 8 मई। मेयर प्रतिनिधि राव फरमान अहबाब नगर में मेयर पति पूर्व सभासद अशोक शर्मा के खिलाफ भाजपा की औछी राजनीति करने आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पम्पलेट लेकर पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने के साथ साथ झूठे मुकद्मे को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की गयी। मेयर प्रतिनिधि राव फरमान ने कहा कि अंबेडकर नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं व वार्ड पार्षदों द्वारा चूहा मरा हुआ राशन वितरित किया गया।

इसका विरोध करने वाले क्षेत्रीय लोगों पर सत्ता का लाभ उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुकद्मे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को खराब राशन वितरित किए जाने की जांच करनी चाहिए थी। बिना जांच किए ही पूर्व सभासद अशोक शर्मा पर झूठ मुकद्मा किया जाना सरासर गलत है। पुलिस एकतरफा कार्य कर रही है। दबाव में आकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ औछी राजनीति की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के जिला अधिकारी से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मुमताज व सौरव सैनी ने कहा कि सत्ता दुरूपयोग साफतौर किया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सभासद अशोक शर्मा जनता के हितों को लेकर वार्ड नागरिकों के समर्थन में पहुंचे थे। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी कर मामले को तूल दिया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने झूठे मुकद्मे को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर शन्नो, परवीन, कोसर, महमूदा, साजिद, अब्दुल सत्तार, फारूख, शाहना आदि ने नाराजगी जतायी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *