किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अगस्त। कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का हरिद्वार पहुंचने पर किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि उत्तराखंड में शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। रकित वालिया ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी बेहद लचर है।

कानून व्यवस्था संभालने और लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार से राहत देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। स्वागत करने वालों में दीपक राज, सोनू लाला, विनोद कश्यप, हाजी रहीस अहमद, जतिन हांडा, हरद्वारी लाल, दिनेश नेगी, अनिल भास्कर, संजय पाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश कश्यप, शराफत अली, प्रशांत चैधरी, नौशाद अली, हारून, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।