किसान कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष साथीयों सहित भाजपा में शामिल हुए

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 फरवरी। किसान कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह वालिया कांग्रेस छोड़कर साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। ज्वालापुर रेलवे फाटक के समीप स्थित एक होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमिंदर सिंह वालिया और उनके साथियों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

इस दौरान गुरमिंदर सिंह वालिया ने कहा कि वे नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाईन की है और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आमजन के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमिंदर सिंह वालिया और उनके साथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। गुरमिंदर सिंह वालिया के साथ राजीव गोस्वामी, राजेंद्रपाल सिंह, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, हरीश तनेजा, हन्नी तनेजा, महेश, तनुजा, आदेश, यशपाल बब्बर, परवीन पब्बर, शैलेष, राजवीर सिंह, रिंकू भाटिया, मोनू, राजेश, सरदार गुरप्रीत सिंह आदि भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *