किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 8 दिसंबर। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अमन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष उधमसिंह चौहान व श्रमिक नेता इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चैहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में बहादराबाद स्थित काली मंदिर तिराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। राजवीर चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसान और मजदूरों के विरोध में नीतियां बनाकर किसानों मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। हाल ही में लागू किए किसान विरोधी कृषि कानूनों का देश भर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस एवं देश के मजदूर संगठन हर स्तर पर किसान के साथ खड़े हैं।

किसान कांग्रेस के महामंत्री अमन कुमार ने कहा मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसान विरोधी कानून लागू किए हैं। किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार डिकिन ने भी कार्यकताओं सहित प्रदर्शन में भागीदारी कर किसान आंदोलन का समर्थन किया।

प्रदर्शन करने वालों में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह चौहान, जिला महासचिव मुकुल चौहान, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनिल कथूरिया, जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली, ब्लॉक अध्यक्ष तनुज चौहान, अनुज चौहान, निशू चौहान, एडवोकेट राव फरमान, वीरेंद्र तेश्वर, प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रिजवान खान साबरी, प्रदेश सचिव निजाम पठान, गढ़वाल मंडल महामंत्री राजू सिंह, सतवीर चौधरी, जसवीर सागर, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष तनुज चैहान, जिला महासचिव मुकुल चौहान, अमित कुमार, राव हामिद अली, राव आबाद अली शाह, रामकिशन प्रधान, विधानसभा महासचिव विवेक यादव, अमित कश्यप, महावीर सिंह, मोहसीन अल्वी, शहजाद खान, अजय कुमार, गुरमीत सिंह, आदेश कुमार,रवि कुमार, दीपक कुमार, रूपेश कुमार, कृष्णपाल, अरशद खान, वीर प्रताप, जितेंद्र कुमार, मांगा हसन, डा.नेपाल सिंह, शाहनवाज, सुनील पाल, दिलशाद, सुभाष पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *