विडियो :-बैरागी कैंप में कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने के विरोध में फूंका मेयर का पुतला

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 15 जून। बैरागी कैंप में कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा कनखल मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मेयर अनिता शर्मा का पुतला फूंका। कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया कि कनखल की जनता ने चुनाव में मेयर को नकार दिया था। जिसका बदला मेयर द्वारा कनखल में जगह जगह कूड़े के अम्बार लगा कर लिया जा रहा रहा है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा ने कहा कि बैरागी कैम्प क्षेत्र में बनाये गए कूड़े के डंपिंग जोन से क्षेत्र के लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कूडे ढेर से उठ रही दुर्गन्ध के चलते बीमारी ओर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर की जनविरोधी नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही कूड़ा डंपिंग जोन नहीं हटाया गया तो मेयर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पार्षद सचिन अग्रवाल ने कहा बैरागी कैम्प को कूड़ा डंपिंग जोन नही बनने दिया जाएगा। कूड़ा डंप होने से स्थानीय लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। भारी गर्मी के बीच कूड़े से उठने वाली असहनीय दुर्गन्ध से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। निकुंज शर्मा व सोनू लाला ने कहा कि कूड़े का निस्तारण आबादी से दूर किया जाना चाहिए।

पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन में अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, मनीष गुप्ता, कुंज भसीन, तरुण अग्रवाल, शिवम शास्त्री, मोहित भारद्वाज, संदीप शर्मा, आकाश यादव, बबलू, दिनेश नेगी, सचिन गुप्ता, विनोद भारद्वाज, रिषभ गोयल, हर्षवर्धन, नरेंद्र, राम कश्यप, विजय कनवाल, अरुण, आशीष, मंजू, पूनम, सुशीला, बाला, माया, शिब्बू, सुनीता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *