किसानों के हित में ठोस कदम उठा रही मोदी सरकार-प्रालिया

Politics
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 8 जनवरी। केंद्र सरकार द्वारा किसान हित में चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए भाजपा पार्षद मनोज प्रालिया, अमित वालिया व सन्नी आदि कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर के वार्ड नंबर 57 में पत्रक वितरित किए। इस अवसर पर पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि किसानों के हितों में सरकार ठोस कदम उठा रही है। कृषि सुधार कानून किसानों के हितों के लिए ही बनाए गए हैं। लेकिन विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

एमएसपी मूल्य पूर्व की भांति किसानों को मिलता रहेगा। सरकारी मण्डी व्यवस्था भी जारी रहेगी। नए कानून मण्डियों, किसानों के लिए बेहतर सेवाएं देने के लिए बनाए गए हैं। किसान अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकता है। जिससे उसकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन विपक्ष किसानों को बरगलाकर किसान हित के फैसलों में अड़ंगा लगाने का काम कर रही है। मनोज प्रालिया ने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश भर में किसानों को कृषि बिल के फायदे गिनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

जगजीतपुर ग्राम के किसानों व आम नागरिकों को भी सरकार के कृषि कानून से अवगत कराया गया। अमित वालिया ने कहा कि कृषि सुधार कानून केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ही लागू किया गया है। देश का किसान कृषि कानून का फायदा लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। किसान सीधे अपनी फसल को बेच सकेगा। कृषि कानून को समझने की आवश्यकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित नए कानून बनाकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *