किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

Social
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 24 अप्रैल। श्री दक्षिण काली मंदिर पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के संयोजन में लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से लगातार चण्डी घाट बस्ती के गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को भोजन वितरित करने का क्रम जारी है। बस्ती में अधिकांश मजदूर, रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर रहते हैं। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भोजन पैकेट वितरित करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है। सरकार के दिशा निर्देशों पर ही ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक भोजन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में कोई भी निराश्रित भूखा नहीं रहना चाहिए।

चण्डी घाट बस्ती में बैटरी रिक्शा चालक अपने काम धंधों पर नहीं जा पा रहे हैं। मजदूर अपनी मजदूरी लाॅकडाउन के कारण नहीं कर पा रहा है। खाने की दिक्कतें निर्धन परिवारों के समक्ष बनी हुई हैं। ऐसे में प्रत्येक सक्षम नागरिक को निराश्रितों की बढ़चढ़ कर मदद करनी चाहिए। भोजन के अलावा जो भी आश्रम में खाद्य सामग्री देने आता है। उसको आटा, दाल, चावल,नमक, तेल भी दिया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 2 हजार लोगों को दोनों समय भोजन कराया जा रहा है।

मां दक्षिण काली की कृपा से अन्न दान किया जा रहा है। अन्न से बड़ा कोई दान नहीं होता है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि निराश्रित परिवारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। निःशुल्क रूप से खाद्य सामग्री निर्धन परिवारों में वितरित की जाए। जिससे वह लाॅकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहें। इस अवसर पर स्वामी अनुरागी महाराज, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, पंडित शिवकुमार शर्मा, स्वामी लालबाबा, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, बालमुकुन्दानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *