कीटनाशकों के छिड़काव की मांग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Medical
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 11 जून। भाजपा सप्तऋषि मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था व कीटनाशकों के छिड़काव की मांग को लेकर राठी चैक पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के हर संभव सहायता के आश्वासन के बाद भी मेयर घर से निकलने को तैयार नही हैं। मेयरपति अशोक शर्मा आये दिन अपनी अति सक्रियता दिखाते थे,इस आपदा में अब वह भी गायब हैं। महामंत्री तरुण नैयर व पूरण पांडेय ने कहा कि मानसून सिर पर है व सभी नाले गंदगी से भरे पड़े हैं।

बरसात का पानी शहर में तबाही मचाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन मेयर कुछ करने को तैयार नहीं है। राहुल शर्मा ने कहा कि पूरे शहर ने देखा कि गायत्री विहार के निवासियों ने स्वयं नाला साफ कर मेयर के दावों की पोल खोल कर रख दी। कहा कि अब डेंगू सहित अन्य बीमारियां मुह बाये खड़ी हैं। परंतु शहर में कीटनाशकों के छिड़काव का दूर तक पता नही। इस अवसर पर मुकेश पुरी, विकल राठी, देव माहेश्वरी, प्रेम राणा,संगीत मदान, सुंदर शर्मा, बलकेश राजोरिया, योगेश दिनकर, राजेश कश्यप, भास्कर जोशी, विकास कुमार, विकास दुबे, प्रवीण कश्यप आदि उपस्थित रहे।