जानिए उत्तराखंड में कितने हैं, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और कितने वोटर्स

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

उत्तराखंड। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। घोषणा के बाद आज शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में उत्तराखंड में 11 नगर निगम हैं। 43 नगर पालिका हैं और 46 नगर पंचायत हैं।

बात करें अगर वोटर्स की तो कुल मिलाकर सभी निकायों में कुल मिलाकर 3063183 वोटर्स हैं।

इसके अलावा आज 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन होंगे।

31 से 1 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

02 जनवरी को शाम 5 बजे तक नाम वापसी।

03 जनवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन होंगे।

23 जनवरी को मतदान होंगे।

25 जनवरी मतगणना होगी।