अमरीश
हरिद्वार, 18 मई। भीमगोड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत पुरानी है ओर लगभग एक महीने से ये समस्या और बढ़ गयी ह।ै स्थानीय महिला सुमन देवी ने बताया कि एक माह से क्षेत्र के लोग पानी न आने के कारण बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। मोटर चलाने पर भी घरों में पानी नही पहुच पाता। समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही छोटे छोट बच्चे पानी लेने के लिए डब्बा-बर्तन उठाकर निकल पड़ते हैं। साथ ही लॉकडाउन में जब सारे होटल,धर्मशालाएं खाली है तब भी क्षेत्र में पानी की समस्या होना चिंता का विषय है। स्थानीय महिलाओं ने अधीकारियो से फोन पर बात कर चेतावनी दी है कि कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो सभी महिलाएं जलसंस्थान के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी।
आयुष्मती, शंकुतला, गीता, सुमन, बबिता, काजल, मीनादेवी, पूजा, सुषमा, दयावती आदि सभी महिलाओं ने जल समस्या पर रोष जताते हुए बताया कि गर्मीयां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में पानी की आवश्यकता बढ़ गयी है। लेकिन पिछले एक महीने से इलाके में पेयजल आपूर्ति निरंतर बाधित हो रही है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते बाहर निकलने पर पाबंदी हैं। ऐसे में पानी के लिए बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से घर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पानी के लिए हैण्डपम्प का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा।