हरिद्वार, 24 सितम्बर। अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। अलग-अलग स्थान से दबोचे गए तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।
नशीले पदार्थो की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन मे कोतवाली प्रभारी द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरुमीत पुत्र लाल सिंह निवासी हरचन्दपुर, रोहित पुत्र करण सिंह निवासी पीतपुर व असलम पुत्र अली मोहम्मद निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को कच्ची शराब समेत दबोच लिया।


