कमल खड़का
हरिद्वार, 8 मई। जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में लकसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आकर मारे गए मजूदरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को एक एक करोड़ रूपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस अवसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि आज देश का मजदूर लाचार है। खाने को राशन नहीं है, घर जाने को धन नहीं है।
केंद्र व राज्य सरकार उनकी मदद नहीं कर पा रही है। फैक्ट्री मालिक उनको मजदूरी नहीं दे रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर सो रहे घर लौट रहे भूखे प्यासे मजदूरों की मालगाडी की चपेट मे आकर दर्दनाक मौत हो गयी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल मजूदरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान प्रदान करनी चाहिए। इस दौरान नगर महामंत्री अजय वर्मा, कांग्रेस नेता विजय उपाध्याय और नरेंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।