मजदूरों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम करे सरकार⪫ चोपड़ा

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 8 मई। श्रमिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष व श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा ने महाराष्ट्र में मालगाड़ी की चपेट में आकर मारे गए प्रवासी श्रमिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों को परिजनों को 25-25 लाख व घायलों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते रोजगार गंवा चुके प्रवासी श्रमिक पैदल ही लंबी यात्रा करते हुए अपने घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सरकार द्वारा मजदूरों को उनके गंतव्यों पहुँचाने के लिए उचित प्रबंधन नहीं किए गए हैं। ऐसी ही स्थिति में घर लौट रहे मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो गए और मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। यह बेहद ही दुखद हादसा है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजूदरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए। इस दौरान श्रमिक नेता भूपेंद्र राजपूत, महिपाल सिंह रावत, प्रभात चौधरी, छोटेलाल शर्मा, देवेश गुप्ता, पंडित मनीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, जयसिंह बिष्ट, रोहित सेठी, विजय गुप्ता, गौरव चौहान, सचिन बिष्ट, हरपाल सिंह रावत, दिनेश पुंडीर आदि शामिल रहे।