प्रदेश के युवाओं की आवाज है भाजयुमो : मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने नवनियुक्त भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया का किया भव्य स्वागत
हरिद्वार, 20 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं की आवाज है। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हो अथवा स्वस्थ राजनीतिक वातावरण हेतु भाजयुमो कार्यकर्त्ता सदैव तत्पर रहते हैं। यह विचार स्थानीय विधायक पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चे के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया के स्वागत समारोह के अवसर पर व्यक्त किये।
मदन कौशिक ने कहा कि युवा कार्यकर्त्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। अंकुश भाटिया जैसे कर्मठ कार्यकर्त्ता को हरिद्वार भाजयुमो का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया जाना कार्यकर्त्ताओं का सम्मान है।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता ही पार्टी का भविष्य हैं। युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्त्ताओं ने अपनी मेहनत व निष्ठा के बल पर प्रदेश व केन्द्र की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अंकुश भाटिया के नेतृत्व में निश्चित रूप से हरिद्वार में भाजपा संगठन को नयी मजबूती मिलेगी।
मध्य हरिद्वार भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा व भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि संगठन ने जिस प्रकार ओजस्वी युवाओं को युवा मोर्चे की कमान सौंपी है, उससे आगामी निकाय व लोक सभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी व युवा नेता सचिन बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों व चुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अंकुश भाटिया युवाओं को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करंेगे।
नवनियुक्त भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा व समर्पण से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे जो विश्वास प्रदेश व जिला नेतृत्व व विधायक मदन कौशिक ने उन पर किया है उस पर खरा उतरने के लिए वह सदैव कर्मठता से सक्रिय रहंेगे।
भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने ढोल बजवाकर व मिष्ठान वितरित कर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अंकुश भाटिया व अनुसूचित मोर्चे के मण्डल अध्यक्ष नवीन कुमार का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, विदित शर्मा, जिला महामंत्री भाजयुमो सिद्धार्थ कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष सचिन बेनीवाल, आकाश भाटी, नमन शर्मा, मोहित अरियाल, मनोज अग्रवाल, शेखर सकलानी, महेश भट्ट, शिवा, मयंक जखमोला, किशन कुमार, ऋषि चौहान, शिवम साहू, अमित राणा, राज कपूर दास आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *