उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान आपरेशन “कामधेनू “

Haridwar News
Spread the love

उत्तराखंड पुलिस द्वारा हरिद्वार नगर कोतवाली से नगर कोतवाल भावना कैंथोला के द्वारा टीम गठित की गयी। टीम प्रभारी एएसआई राजेश कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया।ऑपरेशन कामधेनू टीम कर्मचारी ओमवीर सिंह, पंकज तिवारी, मनोज,नैनपाल,सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने गोपालको को जागरूक किया। सभी से आग्रह किया कि गौमाता को सड़कों पर ना छोड़ें और अपने घरों में रखें। पशुओं का नियमित रूप से उनका रजिस्ट्रेशन और उनको टैग की व्यवस्था कराएं ,ताकि पशु भी स्वस्थ रहें। जिससे लोग दुर्घटनाओं का शिकार ना हो उनको सड़कों पर ना छोड़ें। सड़कों पर घूमने वाले पशु स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी पशुपालक इसमे सहयोग करें।