विडियो :-मध्य हरिद्वार मण्डल किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बने अभिनव वशिष्ठ का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
किसानों को बताएंगे कृषि कानूनों के फायदे-अभिनव वशिष्ठ
हरिद्वार, 13 जनवरी। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए अभिनव वशिष्ठ का खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर स्वागत किया गया। अभिनव कौशिक का स्वागत करते हुए मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि किसानों के हितों में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार किया जा रहा है। कृषि कानूनों को लेकर भ्रांतियों के दूर करने के प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

मुकेश कौशिक ने कहा कि देश का किसान खुशहाल हो इसको लेकर सरकार कटिबद्ध है। किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बनाए गए अभिनव वशिष्ठ अवश्य ही किसानों के हितों में कार्य करेंगे। केंद्र व राज्य से जारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने में सहयोग करेंगे। महामंत्री ब्रिजेश चौधरी व महामंत्री शिवम बंधु गुप्ता ने अभिनव वशिष्ठ का बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

किसानों के हितों के लिए लाए गए कृषि कानूनों पर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। विपक्ष की औछी मानसिकता देश के समक्ष आ चुकी है। सरकार किसानों को कृषि कानून का लाभ देना चाहती है। लेकिन भ्रम फैलाकर विपक्ष कृषि कानून को लेकर दुष्प्रचार में लगा हुआ है। किसान मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अभिनव वशिष्ठ ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उस जिम्मेदारी का निर्वहन पार्टी हित में किया जाएगा।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। कृषि कानून किसानों के हितों में लागू किए गए हैं। किसानों को कृषि कानून के फायदे बताने के प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किसानों में उत्पन्न भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की विकासवादी सोच के चलते ही हरिद्वार का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

इस दौरान पार्षद ललित सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला शास्त्री,
पदम प्रकाश, गौरव कौशिक, सिद्धार्थ कौशिक, प्रदीप मेहता, विशाल खैरवाल, नवीन कुमार, आकाश चौहान, पार्थ दुबे, विष्णु अरोड़ा, मनीष चैटाला, साजन सिंह, आदित्य वशिष्ठ, कुमार सानू, आशीष काबरा, अंकुर सूद, अर्जुन पंडित, जागेश पाल, लोकेश सैनी, सुधाकर कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *