महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटा खाना व मास्क

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 20 अप्रैल। कांग्रेस के जिला महासचिव बादल गोस्वामी के नेतृत्व में खड़खड़ी क्षेत्र की बस्तियों में निर्धन परिवारों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा बस्ती, रोड़ी बेलवाला, हरकी पैड़ी, भूपतवाला, दूधाधारी चौक, कुष्ट बस्ती वासियों को पांच सौ खाने के पैकेट व एक हजार माॅस्क वितरित किए। बादल गोस्वामी ने कहा कि वैश्विक महामारी में सभी को सेवा के कार्यो में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देना चाहिए।

कामगार श्रमिक अपने रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। मलिन बस्तियों कालोनियो ंमें निवास कर रहे गरीब बेसहारों को खाने की आपूर्ति की जानी चाहिए। लाॅकडाउन की सफलता जनप्रतिनिधियों पर भी लागू होती है। उनके द्वारा गरीबों की सेवा करने से लाॅकडाउन सफल होगा। लोग अपने घरों में रहेंगे तो संक्रमण फैलने को रोका जा सकता है।

जागरूक नागरिक ही संकट की इस घड़ी में सफलताओं के आयाम रच रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता रणनीति के तहत अपने कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से गरीब असहाय निर्धन परिवारों को मदद पहुंचाने की जरूरत है। महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। खाने के पैकेट के साथ साथ माॅस्क सेनेटाइजर भी वितरित किए जा रहे हैं। बेसहारा लोगों की मदद करने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *