बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। ज्वालापुर विधायक ई रविबहादुर ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के आजाद होने पर पंडित नेहरू ने जगह-जगह कारखाने लगाए। जिससे लोगों को रोजगार मिला। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के चलते कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सन 1941 में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित नेहरू ने खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिक खेती को बढ़ावा दिया। देश के युवा वर्ग को रोजगार मिले, इसके लिए पूरे भारत में कल कारखाने लगाए। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि बाल दिवस पर सभी को युवाओं व बच्चों को नशे से बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

नशे की लत लगाकर बच्चों का बचपन छीना जा रहा है। नशे का शिकार युवा अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। लेकिन सरकार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। प्रदेश महासचिव अनिल भाष्कर व प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया।

इस अवसर पर पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविश भटीजा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, आईटी जिलाध्यक्ष आकाश बिरला, स्वाती शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, डा.वसीम सलमानी, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, दिनेश पुंडीर, सागर बेनिवाल, जगदीप असवाल, विशाल प्रधान, शुभम थापा आदि ने भी अपने विचार रखे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *