महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 मई। श्री परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक व पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। मां गंगा से मृत मजदूरों की आत्मशांति के लिए प्रार्थनाएं की। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यह घटना दुखद है। रेलवे लाईन पर सो रहे मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। लाॅकडाउन के कारण देश के मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। अपने राज्यों को पलायन कर रहे मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो।

सरकार सजगता से कार्य करे। पंडित अधीर कौशिक ने केंद्र सरकार से मांग की कि मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख मुआवजा दिया जाए। जिससे उनके परिवारों का भरण पोषण हो सके। उत्तराखण्ड सरकार को भी मजदूरों के लिए विशेष सुविधाएं लाॅकडाउन में प्रदान करनी चाहिए। श्रमिकों के खाते में राहत धनराशि त्वरित दी जाए। देश का मजदूर देश की तरक्की में विशेष स्थान रखता है। यह घटना दुखद है।

ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सोमपाल कश्यप ने कहा कि यह घटना हृदयविदारक है। लाॅकडाउन के कारण कई सौ किलोमीटर पैदल चलकर मजदूर अपने राज्यों की ओर कूच कर रहे हैं। राज्य सरकारों को भी नीतिगत ठोस कदम उठाकर मजदूरों को सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। जिससे मजदूर अपने घरों पर सकुशल लौट सकें। पदाधिकारियों ने मां गंगा से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *