कोरोना से मौत पर पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ तथा सरकारी नौकरी की मांग की

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 8 मई। हरिद्वार प्रैस क्लब के पत्रकारों ने कोरोना से आगरा के पत्रकार के निधन को दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए सरकार से पत्रकार के परिजनों को 1 करोड रुपए तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही सभी सरकारों से पत्रकारों को कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखते हुए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारी स्तर पर लिए जाने की मांग उठाई है।

प्रैस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और महामंत्री महेश पारीक ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों सहित अन्य जांबांजों के साथ पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण के बीच काम कर रहे हैं। आगरा में वरिष्ठ पत्रकार के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने उनकी आत्मीय शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर पत्रकारों को भी समुचित स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।