महर्षि वाल्मिीकि जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 31 अक्तूबर। महर्षि वाल्मिीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मिीकि आश्रम कनखल के महंत महंत मानदास के सानिध्य में महर्षि वाल्मिीकि जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। महर्षि वाल्मिीकि, राधा कृष्ण, लव कुश, महावीर हनुमान आदि की भव्य झांकियों, दर्जनों बैण्ड बाजों व नासिक बैण्ड से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ महंत मानदास, मेयर अनिता शर्मा, नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।

देशरक्षक तिराहे से शुरू हुई शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कनखल चैक बाजार में लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के संयोजन में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, बजरंग दल नेता नवीन प्रधान, व सचिन तेश्वर ने भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा वाल्मिीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, वाल्मीकि पंचयात कमेटी की और से चैधरी सुरेन्द्र तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, जगदीश वैद, नीरज छाछर, भवभूति राम, चंद्रभान, नाथीराम पेवल, उमेश कुमार, नवीन तेश्वर, अशोक वैद, घनश्याम पेवल, चेतराम तेश्वर, ओम प्रकाश, नितिन तेश्वर, विपिन पेवल, सचिन पेवल, गौरव तेश्वर, नोनी पेवल, आनंद वैद, लवकेश चंचल, शिवप्रशाद छाछर, सतपाल चंचल, रामदर्शन छाछर, किशोर गौड़, हरबन्स चंचल सहित शोभायात्रा समिति के जतिन तेश्वर, शुभम ढिलोड, जतिन पेवल, अभिषेक तेश्वर, आदित्य तेश्वर, विशेष ढिलोड, शंकित ढिलोड, मोनू घघाट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *