महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा की

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 10 जनवरी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए कविता वशिष्ठ, गार्गीराय व पुष्पा उपाध्याय को प्रदेश सचिव, पल्लवी सेमवाल व जागृति राय को सोशल मीडिया काॅर्डिनेटर तथा रूबी राय को महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने समस्त महिला पदाधिकारियों को अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के नेता ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगार व महंगाई के कारण युवा वर्ग व आम लोगों का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है।

आने वाले चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस भारी बहुमत से जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जोशी, जिलाध्यक्ष रामनगर आशा बिष्ट, बबीता उप्रेती, प्रियदर्शनी और पार्षद महावीर वशिष्ठ, थानेश्वर शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज पंत, हरिओम शर्मा उर्फ काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *