देवभूमि भैरव सेना संगठन के महिला मोर्चा का गठन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


धर्मनगरी की मर्यादा और महिला हितों के लिए संघर्ष करेगा संगठन-चरणजीत पाहवा
हरिद्वार, 1 अगस्त। देवभूमि भैरव सेना संगठन की मौहल्ला चैहानान में आयोजि बैठक में संगठन की महिला मोर्चा इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सरिता मिश्रा को जिलाध्यक्ष एवं शिल्पी ग्रोवर को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान सिमरन, वर्षा, लोकेश, नीलू, मनोरमा, महिमा आदि ने संगठन की सदस्यता ली। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता मिश्रा व शहर अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर ने कहा कि संगठन आगे बढ़ाने के लिए हर वार्ड में महिलाओं को जोड़ा जाएगा और महिला मोर्चा की बड़ी टीम खड़ी की जाएगी।

जो धर्मनगरी की मर्यादा के लिए व महिलाओं के हितों के लिए हमेशा सड़कों पर संघर्ष करेंगी। कहा कि घर घर जाकर महिलाओं को सनातन धर्म के विषय में अवगत कराया जाएगा। देवभूमि भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। चरणजीत पाहवा ने कहा कि मांस व शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ रानीपुर मोड़ पर धरना दिया जाएगा। मांस व शराब के अवैध कारोबार की वजह से धर्मनगरी हरिद्वार की मान मर्यादा का अपमान हो रहा है। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिला महामंत्री अनिल सैनी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हरिद्वार धर्मनगरी की मर्यादा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्परता से आवाज उठाता रहेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौहान, विशु चैहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनी चौहान, शहर अध्यक्ष बक्शी चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, शहर मंत्री संजय मेहरा, पारस चौहान, संचित ग्रोवर, हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र प्रमुख दिवाकर वर्मा, सागर चौहान, सुनील चौहान, विनय कुमार, प्रियम, मुकेश चौहान, बब्बू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *