मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर और पार्षदों ने किया सीवर लाईन कार्य का उद्घाटन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 फरवरी। नगर निगम के वार्ड 42 और वार्ड 40 की सोनिया बस्ती में मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पार्षद दीपिका बहादुर, पार्षद सोहेल कुरेशी और स्थानीय लोगों ने नारियल फोड़कर सीवर लाइन विछाने के कार्य का उद्घाटन किया। स्थानीय निवासी शहजाद फाइटर और मुनव्वर त्यागी ने बताया कि जब से कॉलोनी बनी है, तब से सीवर लाइन नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब विधायक और पार्षद के सहयोग से सीवर लाइन बिछने से लोगों को सुविधा होगी।

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सभी कांग्रेस पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य कर रहे हैं। जनहित के कार्यों में कांग्रेस सदैव आगे रही है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में बहुत विकास कार्य हुए हैं। नगर निगम कर्मचारी दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। पार्षद दीपिका बहादुर और सोहेल कुरेशी ने कहा कि जनहित के कार्यों में कभी पीछे नहीं हटेंगे। जो वादे जनता से किए थे। उन्हें पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद इसरार अहमद, नईम कुरेशी, शहजाद, मुनव्वर त्यागी, सुनील कुमार, मकबूल कुरेशी, इमरान कुरेशी, शानू कुरेशी, अनीस कुरेशी, अरशद कुरेशी, तस्लीम कुरेशी, फरजाना, मेहरूनीशा, राजकुमार ठाकुर, चांद कुरेशी, मुन्ना कुरेशी, नदीम कुरेशी, अरशद प्रधान, मुबारक कुरेशी, शाहबाज कुरेशी, निसार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *