विडियो:-सुमित तिवारी बने सपा जिलाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

जनपद में नए रूप में नजर आएगी समाजवादी पार्टी-सुमित तिवारी
हरिद्वार, 1 फरवरी। सपा महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने ललतारो पुल स्थित कार्यालय पर सुमित तिवारी का स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि ऊर्जावान युवा नेता सुमित तिवारी की कार्यशैली को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष् अखिलेश यादव की संस्तुति पर उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उन्होंने कहा कि सुमित तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए सुभाष नेगी को पौड़ी जिलाध्यक्ष व संजय मल्ल को गोरखा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका जिम्मेदारी से निर्वाह किया जाएगा।

अगामी निकाय चुनाव से पूर्व पार्टी संगठन नया रूप दिया जाएगा। अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। जल्द ही सामाजवादी पार्टी मजबूती के साथ जनपद में नया आकार लेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्याक्ष डीएस रावत, प्रदेश महासचिव महावीर, प्रदेश प्रवक्ता केएस बालियान, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, ब्रजपाल, नैनसिंह, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र, मंगल, दिनेश कुमार, मंगल सिंह, इसरार अंसारी, कपिल सैनी, विपिन, सुरेंद्र कुमार, आशीष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *