महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज का जीवन समूचा जीवन है देश व समाज को समर्पित:सतपाल ब्रह्मचारी

Dharm
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 21 जून। राधाकृष्ण धाम के परमाध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा कि हरिद्वार के प्रमुख संतों में शामिल महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज का समूचा जीवन सनातन संस्कृति, अध्यात्म, देश व समाज के संरक्षण व संवर्धन को समर्पित है। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि स्वामी हरिचेतनानंद महाराज के जीवन का एक दृश्य वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान देखने को मिला। उनका समाज के प्रति समर्पण व लगाव को देख कर लगता है कि वे देश सेवा के लिए हर समय तैयार है।

श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक क्षेत्र में स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने अमिट छाप बनाई है। स्वामी हरिचेतनानंद महाराज अपनी मधुर वाणी से बड़ी-बड़ी सभा व मंचों का संचालन करते हैं। जिसमें उनके शब्दों का सार सुनने को मिलता है। स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज ने उन्हें जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि स्वामी हरिचेतनानंद महाराज बड़े ही सरल स्वभाव व मधुर वाणी के धनी हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में महाराज सनातन संस्कृति को बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दे रहे है।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, महन्त कमलदास महाराज, महंत केशवानंद महाराज, महंत दुर्गादास महाराज, महन्त सुमित दास महाराज, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, नगर निगम पार्षद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, भाजपा नेता नरेश शर्मा आदि ने भी शुभकामनाए व बधाई दी। जन्मदिवस के अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि हमें जीवन भर देश सेवा व अध्यात्म सेवा कर समाज को नई दिशा देनी चाहिए। संतो द्वारा ही समाज व देश का निर्माण होता है।

जिस देश के संत अपने राजा और प्रजा को अच्छा ज्ञान व सतमार्ग का पाठ पढ़ाते है तो उस देश की हमेशा तरक्की व विकास होता है। हमें जीवन में लोगों को सही व गलत के मार्ग का ज्ञान देना चाहिए तथा लोगों में समाज व देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत कर धर्म के मार्ग पर चलना सिखाना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *