विदित शर्मा को बनाया रैली संयोजक

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 21 जून। सोमवार को होन वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा वर्चुअल रैली के लिए जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा को संयोजक बनाया गया है।  जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता रैली को सफल करने के लिए संकल्पि है। पार्टी संगठन की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना युवा मोर्चा का लक्ष्य है। निश्चित हरिद्वार जनपद को पार्टी की ओर से जो भी टारगेट दिया जाएगा। उससे बखूबी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम रैली के माध्यम से किया जाएगा।

वर्चुअल रैली को प्रदेश के बड़े पदाधिकारी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली से जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व में फैली हुई है। इसके बीच भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन देने का काम कर रही है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता तमाम क्षेत्रों में लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के निवेदन को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी कार्यकर्ता निरंतर कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *