विडियो :-मनसा देवी की प्रतिष्ठा  भक्तों के सभी कष्ट दूर करती है मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Uncategorized
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 25 अक्टूबर। विजयदशमी पर्व पर मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात मंदिर में विधि विधान से हवन यज्ञ कर मां मनसा देवी की प्रतिष्ठा की। पर्वत पर स्थित प्राचीन मनसा देवी मंदिर में न जा सकने वाले श्रद्धालु चरण पादुका मंदिर में ही मां मनसा देवी के दर्शन कर सकेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि चरण पादुका मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।

उन्होंने कहा कि चरण पादुका मंदिर और वट वृक्ष बेहद प्राचीन है। हजारों साल पहले निरंजनी अखाड़े की स्थापना के समय से ही मंदिर भी स्थित है। उन्होंने कहा कि माता की ओर से उन्हें एहसास हुआ था कि वे यहीं मां मनसा देवी की पूजा अर्चना करें। कोरोना काल में यहां अनवरत रूप से पूजा अर्चना किए जाने से यह स्थान और प्रसिद्ध तथा सिद्ध हो गया है। इसके बाद यहां मां मनसा देवी की विधि विधान से प्रतिष्ठा की गई है।

जो श्रद्धालु ऊपर पर्वत पर मां मनसा देवी के मंदिर नहीं जा पाते हैं। अब वह चरण पादुका मंदिर में ही मां मनसा देवी के दर्शनों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पर्वतों पर स्थित मां मनसा देवी के मंदिर के दर्शन करने के बाद यहां दर्शन करने श्रद्धालुओं को दोगुना पुण्य लाभ प्राप्त होगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा मैया की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनकी कृपा से हरिद्वार ही नहीं संपूर्ण भारत खुशहाल है। विजयदशमी के दिन देवी पूजन का विशेष महत्व होता है।

इस दिन अधर्म पर धर्म की विजय हुई थी और भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया था। भगवान जन जन की आस्था के प्रतीक हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां भगवती की विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवरात्र व्रत भी संपन्न किया और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा प्रदान की। उन्होंने कहा कि देवी स्वरूपा कन्या मां भगवती का ही स्वरूप हैं। सभी को कन्याओं के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत राधे गिरी, महंत राम रतन गिरी, महंत महेश गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत बलवीर पुरी, महंत राजेंद्र भारती, दिगंबर राजपुरी, मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, ट्रस्टी बिंदु गिरी, ट्रस्टी राज गिरी और संदीप अग्रवाल, हेमंत टुटेजा, प्रतीक सूरी, सुंदर राठौर, मनोज मंत्री, अर्जुन आदि लोग मां भगवती की पूजा आराधना में चरण पादुका स्थल पर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *